Media and News

Elegant Auto ने Automechanika में शोकेस की ऑटोमोटिव एक्सेसरीज - Dainik Jagran

by ArenaThemes Partner
Elegant Auto ने Automechanika में शोकेस की ऑटोमोटिव एक्सेसरीज - Dainik Jagran

AMCA और Messe Frankfurt द्वारा भारत का अग्रणी ऑटोमोटिव ट्रेड फेयर Automechanika 14 से 17 फरवरी 2019 को आयोजित किया गया। इस ऑटोमोटिव ट्रेड फेयर में कई कंपनियों ने अपने कम्पोनेंट्स के अलावा कार और बाइक्स एक्सेसरीज भी पेश की। ऐसे में एक कंपनी Elegant Auto ने प्रगति मैदान में चल रहे इस ऑटोमोटिव मेले में कार की सीट कवर, कार चटाई कवर, मल्टी यूटिलिटी सीट कुशन, इत्यादि सहित विभिन्न प्रकार के कार और लाइफस्टाइल उत्पाद पेश किए।

एलिगेंट ऑटो ने क्या कहा?

इन एक्सेसरीज को शोकेस करने के दौरान एलिगेंट ऑटो रिटेल के सीईओ दीपक राज सिंह ने कहा, "यह आयोजन व यहां की व्यवस्था दोनों ही बेहतरीन थी। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह तरह की अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। साथ ही कार खरीद के लिए बैंक लोन भी आसानी से उपलब्ध हो रहा है। कार ऑडियो, कार सुरक्षा और कार सीट कवर जैसी पारंपरिक व्यवसाय आधुनिकरण से प्रमुख रूप से प्रभावित हुए हैं। केवल ग्राहक जो कंपनी से सुसज्जित सामान से अपग्रेड करना चाहते हैं, वे विकल्प की तलाश कर रहे हैं।"

क्या है Automechanika?

Automechanika में 580 से भी ज्यादा प्रदर्शकों के साथ जिसमें भारत, जर्मनी, जापान, दुबई, हांगकांग, इटली, बेल्जियम, लिथुआनिया, अमेरिका, कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात, चीन, कोरिया, ताइवान और ब्रिटेन जैसे देश हर साल इस आयोजन में भाग लेते हैं, जिनका मुख्या लक्ष्य है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया भर में नए बाजारों में प्रदर्शक प्रदान करना व नए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय ब्रांड्स के समूहों के साथ संपर्क स्थापित करना है। इसके अलावा, हर साल यह आयोजन नेटवर्किंग और इनोवेशन की वन स्टॉप शॉप होती है और सभी शो के दिनों में 300 से अधिक ब्रांडों, सेमिनार और एसोसिएशन के सदस्यों से लाइव प्रोडक्ट प्रदर्शन होते हैं।

To Read this media publication in detail Click Here>>

← Back to Media and News

Explore Elegant


Free delivery

Non-contact shipping

Value For Money

Secure payments